ANI
योजना के तहत लाभार्थी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की पांच श्रेणियों – पल्लेवेलुगु, अल्ट्रा पल्लेवेलुगु, सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस और एक्सप्रेस – में राज्य भर में यात्रा कर सकेंगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टेशन पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की मौजूदगी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘स्त्री शक्ति’ की शुरुआत करेंगे।
‘स्त्री शक्ति’ के तहत आंध्र प्रदेश की मूल निवासी सभी लड़कियां, महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति राज्य में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को यात्रा खर्च के बोझ से मुक्ति मिलेगी। ‘स्त्री शक्ति’ नामक योजना के तहत 15 अगस्त से महिलाएं एपीएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।’’
इस योजना के तहत लाभार्थी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की पांच श्रेणियों – पल्लेवेलुगु, अल्ट्रा पल्लेवेलुगु, सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस और एक्सप्रेस – में राज्य भर में यात्रा कर सकेंगी।
इस योजना से राज्य की लगभग 2.62 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़